PURNIA NEWS: पूर्णिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8.70 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया पुलिस द्वारा नशा उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी थाना क्षेत्र के मधुबनी-मरंगा बाईपास रोड पर स्मैक तस्करी में लिप्त एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। घटना कल दिनांक 20 मई को उस समय हुई जब मधुबनी थाना की दिवा गश्ती टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार स्वर्णकार (उम्र 23 वर्ष), पिता कारो स्वर्णकार, निवासी वार्ड नंबर 6, सरसी इस्तमरार, थाना सरसी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.70 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की गई। सभी बरामद सामग्रियों को जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में मधुबनी थाना की पुलिस टीम—परि. पु. अ.नि. सुनीता कुमारी, स. अ.नि. राधेगोविंद सिंह, सि. 789 मोनू कुमार और गृह. 8838 रामचंद्र साह—की भूमिका सराहनीय रही। पूर्णिया पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह नशे के खिलाफ जन-विश्वास और कानून की रक्षा के लिए सतत और तत्पर है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon