पूर्णिया में मातृ-शिशु पोषण पर जोर, विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

पूर्णिया: पूर्णिया के प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में शनिवार को मातृ एवं शिशु पोषण कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण अभिमुखीकरण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने की। बैठक में स्वास्थ्य, आईसीडीएस और जीविका विभाग के अधिकारियों व मैदानी कर्मियों की व्यापक भागीदारी रही।

इस दौरान जिले में पोषण की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा हुई। मातृ पोषण, एनीमिया नियंत्रण, शिशु एवं बच्चों के पहले 1000 दिनों में देखभाल, गंभीर कुपोषण की समय पर पहचान और उपचार को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य व पोषण सेवाएं पहुंचाने की रणनीति तय की गई, ताकि योजनाओं का धरातल पर अधिक असर दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *