PURNEA NEWS : सांसद पप्पू यादव ने जल शक्ति मंत्रालय में उठाई कोसी की बाढ़ समस्या, हाई डैम निर्माण और नदी जोड़ो परियोजना पर दिया जोर

PURNEA NEWS : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज जल शक्ति मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में कोसी-सीमांचल क्षेत्र की गंभीर बाढ़ समस्याओं और उनके दीर्घकालिक समाधान की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें नेपाल की सप्तकोशी और भारत की कोसी नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय कोसी उच्च बांध परियोजना (कोसी हाई डैम) के वर्षों से लंबित होने पर चिंता व्यक्त की। यादव ने इस परियोजना को लगभग 3000 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन, सिंचाई सुविधा और उत्तरी बिहार को बाढ़ नियंत्रण देने में सक्षम बताया। साथ ही, उन्होंने गंगा सहित बिहार की सभी नदियों को आपस में जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि दक्षिण बिहार की नदियों में वर्षा ऋतु के बाद भी जल उपलब्ध हो सके और फरक्का बैराज के कारण गंगा में जमा गाद से होने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान हो सके, जिससे पूर्णिया, किशनगंज, अररिया जैसे जिले प्रभावित होते हैं। सांसद ने जल जीवन मिशन की विफलता, कोसी केनाल परियोजना और कोसी-मेची लिंक योजना में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए, और बाढ़ से बचाव के लिए केवल बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के बजाय वैकल्पिक, विकेन्द्रीकृत और प्राकृतिक समाधानों जैसे तटबंधों की मजबूती, गाद निकासी, चाउर, तालाब, लिफ्ट इरिगेशन और चेक डैम को भी आवश्यक बताया। उन्होंने भारत-नेपाल के बीच समन्वय को बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए अनिवार्य करार दिया, और जल शक्ति मंत्री से इन परियोजनाओं को प्राथमिकता देने व जल्द से जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon