PURNEA NEWS : भाजपा नगर मंडल पूरब भाग की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान को प्रभावी बनाने पर ज़ोर

PURNEA NEWS : भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत नगर मंडल पूरब भाग की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गुलाबबाग स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन साहनी ने की। बैठक में भाजपा नेता अवधेश साह, संजय मिश्रा, संजय मोहन प्रभाकर, और संजीव सिंह ने भाग लिया और पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। हमें बूथ स्तर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनसंपर्क और संवाद को और सशक्त बनाना है।” उन्होंने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया। विधायक खेमका ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश, राज्य और पूर्णिया में तीव्र गति से विकास कार्य हुए हैं। बैठक में नगर मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, प्रमुख कार्यकर्ता सहित विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon