ARARIA NEWS : फारबिसगंज में विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को विधायक विद्यासागर केशरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना एवं आत्मसात का संकल्प लिया। विधायक विद्यासागर केशरी ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश के हर नागरिक को नई ऊर्जा देते हैं। उन्होंने ‘मन की बात’ को जन-जन को जोड़ने वाला आंदोलन बताया। उनके अनुसार यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है। वही, इस कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवा मौजूद रहे। विधायक विद्यासागर केशरी और फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेन्द प्रसाद मिंटू ने सभी से प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon