Araria News /प्रिंस (अन्ना राय)। अररिया जिला के बथनाहा थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटी है, जहां अज्ञात बदमाशों ने बंधन बैंक के स्टॉप श्यामलकाशोर कुमार मिश्रा को बंदूक के नोक पर डरा कर डेढ़ लाख रुपये छीन लिए और दो फायरिंग भी की। यह घटना श्यामनगर चौक से सोनापुर बाजार जाने वाली सड़क पर हुई। वही इस घटना के बाद मौके पर बथनाहा थाना अध्यक्ष धनुष कुमार गुप्ता ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

लोगों ने बताया कि घटना को दिन के 2:00 बजे अंजाम दिया गया और बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी को बंदूक के नोक पर डरा कर पैसे छीन लिए।इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।इस तरह की घटनाएं इलाके में अपराध की बढ़ती दर को दर्शाती हैं। पुलिस को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *