SAHARSA NEWS अजय कुमार,सहरसा : राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहरसा जिला कार्यकारणी की बैठक जिला प्रधान महासचिव चूड़ामणि झा बोआ की अध्यक्षता में पाठशाला किरण एकेडमी जिला परिषद प्रांगण में संपन्न हुई।जिसमें 7 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता हेतु विस्तार से चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से 2500 कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकमोर्चा के जिला सम्मेलन में शामिल होंगे। बैठक में विशेषरूप से उपस्थित प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सह प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि यह सम्मेलल 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए मिल का पत्थर साबित होगा, NDA गठबंधन के द्वारा 2025 में 225 सीट जीतने में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की अहम भूमिका होगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी अंगद कुशवाहा ने कहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता NDA गठबंधन के सम्मेलन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया और अपने प्रदेश संयोजक को विश्वास दिलाया कि हर हाल में 2500 कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सम्मेलन में शामिल होगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव चंदन बागची,प्रदेश महासचिव लोकेश सिंह,श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन सिन्हा,किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव सिंह,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बैजनाथ कुमार विमल, महिला जिला अध्यक्ष संगीता पोद्दार,विजय दास, कृष्णदेव मेहता, संजय सिंह फौजी, पवन झा, राजेश कुमार, अभिमन्यु सिंह, मजहरुद्दीन खान बबलू, बिपिन पासवान, सुबोध झा, शैलेश कुमार झा,कमालुद्दीन, आसिफ इकबाल, नरेश यादव, मकेश्वर कुंवर, गौरव सिंह,श्याम सुंदर राय, सुमन राय, रविन्द्र राय, नरेश राय, बबलू कुंवर, चांदनी कुमारी, उषा देवी, संगीता पासवान, पिंकी देवी, चांदनी देवी के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *