पूर्णियाँ: PURNEA NEWS पूर्णियाँ के कसबा थाना पुलिस ने दो मोबाइल चोरों लटकन धामीन (21 वर्ष) एवं प्रिंस धामीन उर्फ छत्तीस (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों ने आदतन मोबाइल चोर बताकर पुलिस को सौंपा था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोटरसाइकिल से सवार होकर राहगीरों से मोबाइल झपटते हैं और चोरी किए गए मोबाइल नेपाल में बेचते हैं। आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान 5 चोरी के मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने सभी माल जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में कसबा थाना के पुलिस अधिकारी और कर्मियों की भूमिका की विशेष प्रशंसा की गई है। छापामारी दल में थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी समेत छह पुलिसकर्मी शामिल थे। पूर्णियाँ पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।