पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रो. मरगूब आलम को दी गई भावभीनी विदाई, कुलपति ने की सेवाओं की सराहना

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के पूर्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. मरगूब आलम के सम्मान में विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रो. आलम को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सरल एवं सकारात्मक व्यक्तित्व वाला अधिकारी बताते हुए कहा कि वे सदैव छात्रों के हित में कार्य करते रहे और सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे।

प्रो. आलम ने वर्ष 1996 में व्याख्याता के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और 2021 में पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता बने। अपने पूरे कार्यकाल में वे छात्रहितों के प्रति समर्पित और सक्रिय रहे। कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वविद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *