Prashant Kishor

प्रशांत किशोर की सभा में लोगों ने कहा नीतीश कुमार को बाय-बाय, PK बोले – मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत दीजिए

Prashant Kishor

पूर्वी चंपारण: जन सुराज के सूत्रधार Prashant Kishor ने हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए। जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री सूरत में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब सूरत में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए।

प्रशांत किशोर ने जब लोगों से पूछा कि क्या वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या इस बार उन्हें बाय-बाय कहना चाहते हैं, तो सभा में मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय कर देना चाहिए। इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *