PURNEA NEWS : विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता की ओर एक नई पहल

PURNEA NEWS : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पूर्णिया में मतदाता जागरूकता को लेकर एक नई पहल की गई। नोडल पदाधिकारी, स्वीप एवं जिला खेल पदाधिकारी सुश्री डेजी रानी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था, बल्कि लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना भी था। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं विभिन्न साइकिल क्लबों के वालंटियर उपस्थित रहे। रैली में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली की शुरुआत के साथ ही 03 जून से 05 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो गई, जिसमें पर्यावरण और लोकतंत्र के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से युवा व महिला मतदाताओं की भागीदारी, मतदाता पंजीकरण, और निर्वाचन साक्षरता क्लब से जुड़ी गतिविधियाँ जिले भर में चलेंगी। जिला प्रशासन ने इस पहल को आम नागरिकों की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए एक सार्थक प्रयास बताया है और आम लोगों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं, मतदान का अधिकार सुनिश्चित करें और पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभाएं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon