ललित हत्याकांड: मंत्री Leshi Singh ने मुख्यमंत्री को सौंपा अनुरोध पत्र, उच्चस्तरीय जांच और स्पीडी ट्रायल की मांग

पूर्णियाँ: पूर्णियाँ जिले के सरसी थाना में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर ललित कुमार की हत्या के मामले में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री Leshi Singh ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपे गए अनुरोध पत्र में उल्लेख किया कि ललित कुमार के परिजनों ने तत्कालीन थानाध्यक्ष एवं एसआई पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मंत्री लेशी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और स्पीडी ट्रायल की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रशासनिक निर्देश दिए हैं और निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह परिवार के साथ हैं। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *