PURNEA NEWS: पूर्णिया में विकास की नई राह: विधायक विजय खेमका ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

पूर्णिया: PURNEA NEWS विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहाँ एक ओर जिले भर में हरियाली का संदेश फैलाया जा रहा था, वहीं पूर्णिया के मधुबनी काली प्रसाद टोला में विकास की एक और मिसाल पेश करते हुए विधायक श्री विजय खेमका ने अपने विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर स्थानीय नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों ने श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार, विशेषकर पूर्णिया को नई दिशा दी है।

कभी कीचड़ और गड्ढों से जूझते रास्ते अब पक्की सड़कों में तब्दील हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अब पूर्णिया से पटना की दूरी महज पाँच घंटे में तय हो रही है और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनने के बाद यह समय घटकर तीन घंटे रह जाएगा। महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए श्री खेमका ने कहा कि यह गठबंधन नहीं “ठगबंधन” है, जिसका मकसद सत्ता की दलाली करना है, जबकि एनडीए सरकार ने गांव, किसान, महिला, युवा और गरीब के कल्याण को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। जनता को अब यह स्पष्ट हो चुका है कि असली विकास कौन कर रहा है और कौन सिर्फ वादों की राजनीति में मशगूल है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राममनोहर सिंह, राजीव राय, ललन सिंह, गोपाल सिन्हा, अवधेश सिंह, पंकज श्रीवास्तव, चंद्र किशोर भगत, मिथिलेश पोद्दार, वार्ड पार्षद बबलू सहाय, किशोर केशरी, बिनोद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस विकास कार्य की सराहना की और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon