PURNIA NEWS : सरसी थाना में डाटा एंट्री ऑपरेटर की संदिग्ध मौत – मुख्यमंत्री के आदेश पर उच्चस्तरीय जांच की पुष्टि

PURNIA NEWS : विगत दिनों सरसी थाना में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर ललित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जो एक दुखद और चिंताजनक घटना बनकर सामने आई। इस घटना के बाद, धमदाहा विधानसभा के विधायक लेसी सिंह ने पटना से पूर्णिया लौटने के बाद जलालगढ़ प्रखंड के भटेली गांव पहुंचकर स्व. ललित कुमार के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।विधायक ने परिजनों से मिलकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जी से मिलकर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की बात की है और पुलिस महानिदेशक एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने यह स्पष्ट किया कि सरकार का न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अडिग है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना क्षेत्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है, और शोकाकुल परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लोग न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon