ARARIA NEWS : ग्रामीण विकास विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ARARIA NEWS प्रिंस(अन्ना राय) : विश्व पर्यावरण दिवस, 2025 के अवसर पर ग्रामीण विकास विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के तहत एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में अररिया जिला अंतर्गत गैयारी पंचायत भवन के प्रांगण एवं खेल मैदान गैयारी में अररिया उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया गया।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास पर बल दिया गया। उक्त कार्यक्रम में निदेशक, लेखा प्रशासन, डी०आर०डी०ए०, अररिया, निदेशक, एन०ई०पी०, डी०आर०डी०ए०, अररिया, सहायक परियोजना पदाधिकारी, डी०आर०डी०ए०, अररिया, जिला अंकेक्षण प्रबंधक, कार्यक्रम पदाधिकारी, अररिया एवं सम्मानित मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon