SAHARSA NEWS राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक एवं पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजकर बिहार के सहरसा जिले में ‘राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह संगीत विश्वविद्यालय’ की स्थापना की मांग की है।पत्र में श्री आनंद ने उल्लेख किया है कि बिहार जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य में आज तक एक भी संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है।जिससे राज्य के हज़ारों होनहार छात्र-छात्राओं को संगीत की उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ता है। यह न केवल शैक्षिक असंतुलन का विषय है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता के साथ भी अन्याय है।
उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव केवल कोसी ही नहीं, बल्कि सीमांचल और मिथिलांचल की सांस्कृतिक गरिमा से भी जुड़ा है, क्योंकि राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह इस पूरे क्षेत्र के संगीताचार्य, स्वतंत्रता सेनानी और सांस्कृतिक संरक्षक माने जाते हैं। उनके दरबार में उस्ताद वज़ीर खां, उस्ताद अल्लाउद्दीन खां, पंडित जसराज, मिश्र बंधु जैसे महान कलाकारों की प्रस्तुतियाँ हुई हैं।

प्रवीण आनंद ने यह भी बताया कि पंचगछिया संगीत घराना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाई थी। इंग्लैंड में आयोजित ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय संगीत सम्मेलन में इस घराने के प्रतिनिधियों ने उस्ताद अल्लाउद्दीन खां साहब के शिष्य के रूप में भाग लिया था और भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली प्रस्तुति दी थी।कहा जाता है कि पंचगछिया घराने के सेवक मांगैन कामत नें मैथिली के महाकवि विद्यापति लिखित महेशवाणी नचारी महादेवी,सहित अन्य गीत को लय बद्ध गायन कर दिग दिगन्त तक प्रसिद्धि दिलाई।जिनकी प्रतिमा लक्षमीनिया धाम मे भी स्थापित है।उन्होंने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया है कि सहरसा में ‘राय बहादुर लक्ष्मी नारायण सिंह संगीत विश्वविद्यालय’ की स्थापना की जाए, जिससे न केवल कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण मिले, बल्कि बिहार के छात्र-छात्राओं को अपने राज्य में ही संगीत की उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त हो।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon