PURNIA NEWS : पूर्णिया में टीकाकरण जागरूकता को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार  के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा “टीकाकरण में सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने” के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन होटल सेंटर पॉइंट, पूर्णिया में किया गया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, ICDS, व विभिन्न विकास सहयोगी संस्थाओं—जैसे वाधवानी एआई, यूनिसेफ, UNDP और WHO—के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार लाना था, जिसके अंतर्गत GAVI HSS-3.0 परियोजना, HMIS और U-WIN डाटा विश्लेषण के आधार पर शून्य-खुराक बच्चों तक पहुंचने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया सहित जिले के स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने भाग लिया और सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सभी हितधारकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon