लोकसभा में पप्पू यादव का केंद्र पर हमला, कोसी–सीमांचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग

Pappu yadav : लोकसभा में देश की आर्थिक नीति पर चर्चा के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्णिया सहित पूरे कोसी–सीमांचल क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कृषि आधारित उद्योगों की अपार संभावनाओं से भरा है, लेकिन सरकारी उपेक्षा के कारण विकास पिछड़ रहा है। सांसद ने मक्का और मखाना पर आधारित कम से कम 10–10 प्रोसेसिंग फैक्ट्रियां लगाने की मांग करते हुए इसे किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय रोजगार सृजन का प्रभावी साधन बताया। आर्थिक स्थिति पर सरकार के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने रुपये की गिरावट, विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और आरबीआई द्वारा डॉलर बेचने को नीति की विफलता करार दिया।

महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ डाला जा रहा है। साथ ही पप्पू यादव ने एआई और डिजिटल स्किल्स को भविष्य की जरूरत बताते हुए बिहार में प्रोजेक्ट आधारित फंडिंग, एआई ट्रेनिंग सेंटर, रीजनल एआई हब और गांव-कस्बों तक तकनीकी प्रशिक्षण पहुंचाने की मांग की। उन्होंने मनरेगा बजट, स्वच्छ पानी, प्रदूषण, गरीबों को जमीन और छात्रों के परीक्षा शुल्क जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि विकास तभी सार्थक होगा जब नीतियां आम जनता के हित में हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *