PURNIA NEWS : लोक कल्याण के लिए विधायक सपरिवार लगाए महाकुंभ में डुबकी

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : विधायक शंकर सिंह लोक कल्याण के लिए अपने सपरिवार के साथ प्रयागराज स्थित महाकुंभ के त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगायी तथा जनता भगवान के कल्याण के लिए प्रार्थना की । मौके पर विधायक शंकर सिंह ने कहा कि जनता भगवान के कल्याण के लिए उन्होंने प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगायी तथा भगवान से प्रार्थना की कि वे उनके जनता भगवान पर हमेशा ही अपनी दया-दृष्टि बनाए रखें ।

उन्होंने कहा कि सभी इंसान को अपने-अपने इष्टदेव से सबके कल्याण के लिए हमेशा प्रार्थना करनी चाहिए । इससे चित्त शुद्ध होता है, मन की अशांति खत्म होती है तथा नयी चेतना का संचार होता है । इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह, पत्नी सह जिप सदस्य प्रतिमा सिंह सहित उनके सभी परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *