PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों ने इस वर्ष जिले में प्रथम से चैथे स्थान तक अव्वल स्थान पाने में सफलता पायी है तथा अपना नाम तथा प्रखंड का नाम रोशन किया है । जबकि जिले में सबसे ज्यादा आदर्श मध्यविद्यालय के 18 एवं रूपौली मध्यविद्यालय के बच्चों ने जिले में सबसे ज्यादा संख्या में सफलता अर्जित की है । इसमें रूपौली मध्यविद्यालय के प्रथम एवं द्वितीय स्थान, तीसरा स्थान मध्यविद्यालय, मेहदी एवं चैथा कन्या मध्यविद्यालय, मैनमा के बच्चे ने अपना स्थान बनाया है । इससे पूरे क्षेत्र में खुशियां फैल गई है ।इस संबंध में बिरौली मध्यविद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार ने खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि रूपौली मध्यविद्यालय की सोनम कुमारी, पिता अवधेश सहनी ने 151 अंक के साथ प्रथम, इसी विद्यालय के अमृतराज, पिता अमित कुमार गुप्ता ने 142 अंक पाकर दूसरा स्थान, मेहदी मध्यविद्यालय का अनुज कुमार आनंद, पिता विनोद कुमार 135 अंक लाकर तीसरा स्थान एवं कन्या मध्यविद्यालय, मैनमा का अमरजीत कुमार, पिता श्रवण मंडल ने 130 अंक लाकर जिले में टाॅप टू फोर्थ तक अपना स्थान बनाया है । उन्होंने बताया कि प्रखंड के बिरौली मध्यविद्यालय के 18 बच्चे एवं रूपौली मध्यविद्यालय के 17 बच्चों ने जिला में सबसे ज्यादा सफलता पाई है ।
उनके विद्यालय के 18 बच्चों में बिरौली बाजार का दिव्यांशु कुमार, पिता सुशील जायसवाल, गिद्धा की बेबी कुमारी, पिता नंदन सहनी, रूपौली का अर्पित आनंद पिता रत्तीलाल साह, बिरौली बाजार का प्रिंस कुमार पिता पंकज जायसवाल, प्रणव कुमार, पिता प्रमेंद्र कुमार गुप्ता, इशु कुमारी, पिता संजय कुमार चैधरी, प्रत्युश अमृत पिता दीपक कुमार, खुबी कुमारी पिता घनश्याम कुमार जायसवाल, गिद्धा गांव की मुस्कान कुमारी, पिता बैजनाथ सहनी, साक्षी कुमारी, पिता संजय राय, आलोक कुमार, पिता अभिषेक कुमार राय, अर्चना कुमारी, पिता सत्यनारायण साह, कृश्ण कुमार सहनी, पिता विश्णुदेव सहनी, प्रिंस कुमार पिता सत्यनारायण साह, रोशन कुमारी, पिता हीरालाल गुप्ता, दीपक कुमार, पिता बबलु ऋशि एवं ज्योति कुमारी, पिता विनोद यादव शामिल हैं । इस विद्यालय से 70 बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए थे । प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार ने सभी सफल बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।



