Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News उनकी सरकार सभी वर्गों के लोगों के विकास के लिए सदा से ही प्रयत्नशील रही है। उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय स्थित फैसलिटी भवन से सटे बीस सूत्री भवन सह कार्यालय का उदघाटन करते हुए प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष सह पूर्व जदयू विधानसभा प्रत्याषी कलाधर मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष मयंक कुमार सहित राजग के सभी नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन पैक्स अध्यक्ष सह जदयू के वरिष्ठ नेता कैलाश भारती ने किया।

उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कार्यालय का उदघाटन आमजनता के लिए मील का पत्थर साबित होगा । मुख्यालय किसी भी काम से आनेवाले गरीब-गुरबों के लिए यह कार्यालय संजीवनी साबित होगी। इसके लिए उनके कार्यकत्र्ता हमेशा तत्पर रहेंगे तथा सरकार की योजनाओं का जितना लाभ मिल सके, वे उन्हें दिलाने का प्रयास करेंगे। इस तरह से यह कार्यालय उनके लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा से ही बिना भेदभाव किये, अपने कत्र्तब्य का निर्वहण करती चली आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए सचेत है। आज हर जगह विकास की बयार बह रही है। सडक, पुल, पुलिया, विद्यालय भवन, हवाई अडा सहित कोई भी विकास का क्षेत्र अछूता नहीं रह गया है।

सरकार ने वृद्धजनों, विधवाओं , निशक्तों आदि के लिए लगभग तीन गुणा पेंशन कर दी। नौकरी से जूडे लोगों रसोईयों के लिए दोगुणा मानदेय, आशा कार्यकतर्ताओं के लिए दोगुणा, इस तरह से नौकरी पेशा लोगों के कल्याण के लिए भी अनेक घोशणाएं कर दी है। गरीबों के लिए 125 युनिट फ्री कर दी है, जिससे गरीबों सहित आमलोगों को अब काफी राहत मिलेगी। जदयू हमेशा से ही सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के सम्मान करती आयी है। इस अवसर पर उदघाटन करनेवालों में प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष सह पूर्व जदयू विधानसभा प्रत्याशी कलाधर मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष मयंक कुमार भवानीपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, बीकोठी जदयू अध्यक्ष माधव कुमार, विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार मंडल, कैलाश भारती, बीडीओ अरविंद कुमार सहित दर्जनों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *