PURNIA NEWS : धमदाहा के विवाहिता की पूर्णियाँ मे हत्या, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप

PURNIA NEWS : धमदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बलुवा पंचायत के सिंघाड़ापट्टी चौक की एक नव विवाहित महिला की पूर्णियाँ के पोलटेक्निक चौक स्थित वर्मा कॉलोनी में उसके ससुरालवालों ने निर्मम हत्या कर दिया है । घटना मंगलवार की संध्या की बताई जा रही है । मृतक नव विवाहिता नंदनी कुमारी (19 बर्ष) सिंघाड़ापट्टी निवासी संजय मुनि की बेटी थी । मृतक महिला के पिता संजय मुनि ने बताया कि नौ महीने पूर्व उसने अपनी पुत्री नंदनी कुमारी की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़टोला निवासी अशोक मुनि के पुत्र संतोष मुनि के साथ किया था । संतोष कुमार पूर्णियाँ स्थित सुधा डेयरी में गार्ड की नौकरी करता है और वह शादी के बाद अपनी पत्नी नंदनी कुमारी को लेकर पोलटेक्निक चौक वर्मा कॉलोनी में किराये का मकान लेकर उसमें रहने चला गया था ।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की संध्या संतोष कुमार ने फोन कर बताया कि नंदनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है । घटना की जानकारी पाकर जब मृतक महिला के मायकेवाले वर्मा कालोनी पहुंचे तो संतोष कुमार अपनी पत्नी के शव को छोड़कर वहां से भाग गया था । इसके बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव उसके मायकेवालों को सुपुर्द कर दिया । मृतक विवाहिता के मायकेवालों ने उसके पति और ससुरालवालों पर साजिश कर नंदनी कुमारी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है । मृतक के पिता संजय मुनि ने बताया कि नंदनी के ससुरालवाले उसे साजिश कर जान से मार डाला । मृतक नंदनी के शरीर मे करंट लगाने और बेरहमी से मारे जाने के कई निशान बने हुए थे । घटना के बाद से मृतक नंदनी कुमारी के मायके में मातम छाया हुआ है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon