RAJSTHAN NEWS: हरित गौशाला अभियान का हुआ आगाज

RAJSTHAN NEWS: थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से बुधवार को बाड़मेर की सबसे प्राचीन गौशाला श्री सुमेर गौशाला के द्वितीय परिसर में सुमेर गौशाला अध्यक्ष किशनलाल वडेरा, प्रवीण सेठिया एवं संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारोपण से हरित गौशाला अभियान का आगाज हुआ। कार्यक्रम में अलग-अलग किस्म के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। हरित गौशाला अभियान से थार की विभिन्न गौशालाओं में विभिन्न किस्म के पौधे लगाएं जायेंगे। संस्थान की ओर से हरित गौशाला अभियान का बुधवार को सुमेर गौशाला के द्वितीय परिसर से श्रीगणेश हुआ।

इस दौरान पौधारोपण कर पौधों को सुरक्षित करने का कार्य भी साथ-साथ किया गया। सुमेर गौशाला के अध्यक्ष किशनलाल वडेरा ने कहा कि हरित गौशाला अभियान से थार नगरी, बाड़मेर की सभी गौशलाओं में पौधारोपण के प्रति जागृति आयेगी तथा गौशाला में लगने वाले पौधों को निःसंदेह अच्छा माहौल खाद, पानी आदि उपलब्ध हो सकेंगे। वडेरा ने कहा कि बदलते वातावरण में अधिक से अधिक पौधारोपण ही एकमात्र सहारा है, जो हमें ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण आदि से बचा सकते है। हरित गौशाला अभियान में थार नगरी, बाड़मेर की विभिन्न गौशालाओं में 50-50 पौधे लगाएं जायेंगे। कार्यक्रम में प्रवीण सेठिया, शेर खान सहित ग्वाले व गौभक्त उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon