
Purnia News: चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का आज करेंगे सांसद अनावरण
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News सांसद पप्पू यादव मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का उदघाटन बुधवार को सांसद पप्पू यादव करेंगे। इस बात की जानकारी चौधरी चरण सिंह स्मारक के सदस्य पिकू यादव ने देते हुए कही। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्थित चंद मार्केट के बगल में चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाया गया है। इस स्मारक में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, इसके लिए सांसद पप्पू यादव बुधवार को यहां आ रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह ऐसे किसान नेता थे, जिन्होंने अपने जीते-जी किसानों के हितों में आवाज उठाते रहे। चूकि प्रखंड क्षेत्र किसानों का है, इसलिए यहां के किसानों के लिए वे आदर्श बने हुए हैं। इसीको लेकर यहां के किसानों ने बहुत पहले से ही उनके स्मारक की नींव रखी थी। आर्थिक अभाव के कारण इसका जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा था। अब इस स्मारक का जीर्णोद्धार हो गया है तथा इसमें प्रतिमा लगाया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे बुधवार को अपने दिवंगत नेता के प्रतिमा के अनावरण पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने जरूर पहुंचें।