पंजाब में सोशल मीडिया influencer कमल कौर की संदिग्ध हालात में मौत, अस्पताल की पार्किंग में कार से सड़ी हुई हालत में मिला शव, मर्डर एंगल की जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: लुधियाना की चर्चित सोशल मीडिया influencer कमल कौर भाभी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई है। कमल कौर का शव बठिंडा के एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार की डिक्की से सड़ी हुई अवस्था में बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शव कई दिनों पुराना है और बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

एसपी सिटी नरेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक कार से तीव्र दुर्गंध आ रही है। जब टीम मौके पर पहुंची और कार को खोला गया, तो पिछली सीट पर एक महिला का शव मिला। बाद में पहचान हुई कि यह शव 30 वर्षीय कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का है, जो 9 जून को अपने घर से यह कहकर निकली थीं कि वह बठिंडा में किसी प्रमोशन इवेंट में जा रही हैं। इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

कमल कौर के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स थे और वह अपने वीडियो व रील्स के कारण काफी लोकप्रिय थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमल कौर को पहले जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी थीं, जिसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात शख्स ने उनकी हत्या कर शव को कार में रखकर अस्पताल की पार्किंग में खड़ा कर दिया और फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, कार की एंट्री और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस परिवार के बयान, फोन रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर भी जांच के दायरे को बढ़ा रही है। हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर हर पहलू से पड़ताल जारी है। कमल कौर की रहस्यमयी मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को उजागर कर दिया है, वहीं पंजाब पुलिस पर भी यह एक बड़ी जिम्मेदारी बन चुकी है कि इस हाई-प्रोफाइल केस को जल्द सुलझाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon