PURNIA NEWS : स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार, समाहरणालय पूर्णिया में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन सहित सभी पीएचसी प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में आमजन को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाएं विभागीय निर्देशानुसार उपलब्ध रहें। डीएम ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों से अस्पताल प्रबंधन में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon