ARARIA NEWS : बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है, जो बच्चों के बचपन और शिक्षा को छीनता है: डीएम

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन के सभागार में एक दिवसीय श्रमिक जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अररिया अनुमंडल पदाधिकारी रवि प्रकाश, श्रम अधीक्षक अररिया अमित कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्काफ, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई शंभु रजक एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है, जो बच्चों के बचपन और शिक्षा को छीनता है। उन्होंने शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने और बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। जिलाधिकारी द्वारा अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त करने का संकल्प दिलाया।
इस कार्यशाला, जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम में अररिया जिला के 218 पंचायत से आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर, बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजनाओं से संबंधीत हस्तपुस्तकों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा जागरूकता रथ को भी हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया गया, जो अररिया जिला के सभी पंचायतों में जनमानस को जागरूक करेगा एवं श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निदेशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अररिया जिला के सभी प्रखंडो में चिह्नित तीन-तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को जागरूक करेगा। वहीं कार्यक्रम में बाल श्रम के विरूद्ध बच्चों के बीच पेंटिग प्रतियोगिता भी कराई गयी। जिसमें सफल तीन प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी के द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अररिया जिला के तीनों चयनित बच्चे श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगता में प्रतिनिधित करेंगें।
जिलाधिकारी द्वारा कामगार मजदूरों के विधिवा परिजनों को बिहार शताब्दी योजना के तहत 1,00,000.00 (एक लाख) का चेक यशोदा देवी एवं लीला देवी को दिया गया। साथ ही अररिया जिला के सभी 9 प्रखंडो के 218 पंचायतो से आये सभी श्रमिकों को एक दिन का न्यूनतम मजदूरी एवं मार्ग व्यय हस्तगत कराया गया। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर के अमर ज्योति, रानीगंज केे राजेश कुमार, जोकिहाट के अमित कुमार कश्यम, नरपतगंज की श्रीमती ममता कुमारी, पलासी के आशिष कुमार पासवान, कुर्सीकांटा के सौरभ प्रभाकर सहित जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष, संजय कुमार, दिपक कुमार पासवान, मो० मुख्तार आलम, बचपन बचाओ आदोलन के यशवंत कुमार ओझा आदि सहित बडी संख्या श्रमिक गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon