ARARIA NEWS : जिला मुख्यालय में सभी छह विधानसभा के BLO सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिला मुख्यालय स्थित टाऊन हॉल में जिला के सभी छह विधानसभा के BLO सुपरवाइजर का प्रशिक्षण अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह S.L.M.T अविनाश कृष्ण के द्वारा IIIDEM से प्रशिक्षण प्राप्त BLO सह ALMT के सहयोग से दिया गया। गौरतलब हो कि B.L.O सुपरवाइजर सभी विधानसभा में अधिकतम 10 BLO पर नियुक्त किया जाता है, जो के BLO के कार्यों की लगातार अनुश्रवण करते है।

जिसमें निर्वाचन से संबंधित कार्य यथा 18 वर्ष के उम्र वाले नागरिक का मतदाता सूची में नाम जोड़‌ना, नाम हटाना, स्थानांतरण करना, वोटर आई०डी० काई में सुधार, आदि घर-घर जाकर मतदाता की सत्यापन आदि कार्यों को समय निस्पादन कराना है। ये सभी BLO सुपरवाइजर सरकारी कर्मचारी होते है जो अपने पदस्थापना के कार्यों के साथ-साथ निर्वाचन के कवियों का निष्पादन करते हैं। प्रशिक्षण सत्र में उक्त सभी BLO सुपरवाइजर के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरांत सभी BLO सुपरवाइजर प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा भी लिया गया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *