PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के टीकापटी डुमरी सडक मार्ग पर बीती रात सपाहा गांव स्थित सरस्वती मंदिर के पास एक अनियंत्रित बाइक ने सडक पर पैदल घर जा रहे एक बुजूर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बुजूर्ग की मौत हो गई है । जबकि बाइक सवार बाइक छोडकर भागने में सफल हो गया है । घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सपाहा गांव के बुजूर्ग बुधन मंडल उम्र लगभग 73 वर्ष, सडक के रास्ते अपने घर जा रहे थे, तभी तेज रफतार में बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी । ठोकर मारते ही बुजूर्ग बुधन मंडल बुरी तरह से घायल हो गए तथा उनकी मौत मौके पर ही हो गई ।

इधर मौका पाकर बाइक सवार अपनी पल्सर बाइक बीआर 11 ए एच 6839 को छोडकर भाग गया । स्वजनों ने इस संबंध में किसी तरह की लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी है तथा बिना शव का अंत्यपरीक्षण कराए ही, शव का अंतिम-संस्कार कर दिया है । इधर उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है । पत्नी भगवती देवी, पुत्र वीरेंद्र मंडल, रूपेश मंडल सहित सभी स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती ने सरकार से पीडित परिवार को आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग की है ।



