PURNIA NEWS : धमदाहा में जाम और गंदगी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

PURNIA NEWS : धमदाहा में बढ़ते जाम और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने क्षेत्र का दौरा करते हुए नगर पंचायत की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए, जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।

साथ ही, सड़क जाम की समस्या को देखते हुए एसडीओ ने बसों के ठहराव के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थल को चिन्हित करने का आदेश भी दिया, जिससे आम लोगों के आवागमन और वाहन परिचालन में आसानी हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon