Purnia News: ऑपरेशन मुस्कान से गुम मोबाइलों की वापसी, पूर्णिया पुलिस ने लौटाए 685 फोन

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत वर्ष 2022 से 8 अगस्त 2025 तक कुल 685 गुमशुदा या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए हैं, जिससे आम जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में सबसे अधिक 278 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि 2024 में 127 और 2025 में अब तक 124 मोबाइल बरामद कर लौटाए जा चुके हैं।

मोबाइल बरामदगी की यह मुहिम न सिर्फ तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि पूर्णिया पुलिस आम लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीरता से काम कर रही है। “जन विश्वास संकल्प हमारा” के नारे को साकार करते हुए पुलिस ने यह भरोसा दिलाया है कि ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *