Purnia News: अमौर में 2.518 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार, एक महिला फरार

पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.518 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान रेफरल अस्पताल अमौर के पीछे मो. कासिम पिता शईद, निवासी अमौर के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मो. कासिम भागने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। घर की तलाशी लेने पर 2.448 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मो. कासिम की निशानदेही पर जब पुलिस ने रेफरल अस्पताल गेट स्थित उसकी दुकान पर छापा मारा, तो वहां मौजूद एक युवक और एक महिला भागने लगे।

पुलिस ने युवक को दबोच लिया, जबकि महिला फरार हो गई। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम सज्जाद उर्फ पप्पू, पिता मो. हातिम, निवासी अमौर बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर में बंधे प्लास्टिक पैकेट से 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। फरार महिला की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार के साथ पुअनि मो. बाबुद्दीन, पुअनि अनंत राम व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *