PURNIA NEWS : जमीनी विवाद में गोलीकांड, अभियुक्त गिरफ्तार

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भरेली गांव में 11 जून 2025 को हुए जमीनी विवाद के दौरान मो0 सैफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र मो0 सलीम की शिकायत पर जलालगढ़ थाना ने कांड संख्या 117/25 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त जैनुल हक (30 वर्ष), पुत्र स्व० मैसर उर्फ मिसर अली, निवासी भरेली वार्ड नं0 13 को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, वहीं मृतक के शरीर से एक बुलेट भी मिला है। मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इस कार्रवाई में जलालगढ़ थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार एवं सशस्त्र बल सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *