PURNIA NEWS : जूलॉजी विभागाध्यक्ष पर छात्र नेता सौरभ कुमार का हमला, कुलपति के आदेश की अवहेलना का आरोप

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा को लेकर जारी आदेश की अनदेखी के आरोप में छात्र नेता सौरभ कुमार ने जूलॉजी विभागाध्यक्ष पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा 2 जून से 6 जून 2025 के बीच आंतरिक परीक्षा आयोजित कर 10 जून तक अंक पत्रक जमा करने का आदेश जारी किया गया था, जिसे सभी विभागों ने माना, लेकिन जूलॉजी विभागाध्यक्ष ने इसका खुलेआम उल्लंघन किया।

सौरभ कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जून माह में स्नातकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा करवाई जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक परीक्षा फॉर्म तक नहीं भरे गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जूलॉजी विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय के नियमों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि आदेश की अनदेखी करने वाले विभागाध्यक्ष पर विश्वविद्यालय प्रशासन शोकॉज जारी करे और कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *