PURNIA NEWS : किलकारी बिहार बाल भवन में टेक्सटाइल पेंटिंग प्रशिक्षण से बच्चों में उभर रही रचनात्मक प्रतिभा

PURNIA NEWS : पूर्णिया स्थित किलकारी बिहार बाल भवन द्वारा चक धूम-धूम समर कैंप 2025 के तहत आयोजित टेक्सटाइल पेंटिंग कार्यशाला में बच्चों को कला की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। फरीदाबाद से आए टेक्सटाइल हैंड पेंटिंग विशेषज्ञ अमित शील और उनके सहयोगी प्रशिक्षक ने स्थानीय प्रशिक्षकों मनोज कुमार पोद्दार और टिंकी कुमारी के साथ मिलकर बच्चों को कपड़ों पर नवीन डिजाइन, रंग संयोजन और कलाकृति बनाने के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण में हैंड प्रिंटेड क्लॉथ, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, लिप्पन आर्ट और मिरर आर्ट जैसे शिल्प कौशल पर विशेष फोकस रहा।

करीब 280 बच्चे इस रचनात्मक सत्र से लाभान्वित हो रहे हैं। मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने बच्चों को निरंतर अभ्यास की सलाह देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां नवाचार और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, जिससे बच्चों में नए गुणों का विकास होता है। इस आयोजन को प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक त्रिदीप शील, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी नेहा कुमारी और प्रमंडलीय रिसोर्स पर्सन रुचि कुमारी द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon