पूर्णिया: आज 03 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनकी त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने अपने शिकायत और समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ और जनभागीदारी सुनिश्चित हुई।