BIHAR POLITICS : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई राजनीतिक मुद्दों पर बात की। उन्होंने अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपनी पार्टी की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने दावा किया कि महज पांच से छह महीनों में जन सुराज ने 1 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ा है और लाखों लोग हर महीने सदस्यता शुल्क जमा कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर रेप केस पर PK ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यदि PMCH की लापरवाही के कारण लड़की की मौत हुई, तो मंगल पांडे को यह बताना चाहिए कि चिकित्सीय सहायता क्यों नहीं दी गई, और अगर वह इसका जवाब नहीं दे सकते, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
इसके अलावा, उन्होंने जदयू नेता अशोक चौधरी और उनकी पत्नी शांभवी चौधरी पर भी आरोप लगाया कि वे दलितों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन असल में दलित बच्चों की शिक्षा के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। PK ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी चुनौती दी कि वह लालू यादव द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र का अपमान करने का विरोध करें। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस अब केवल लालू यादव की पार्टी का समर्थन करने वाली बनकर रह गई है और यदि कांग्रेस में दम है, तो उन्हें चुनाव में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में PK ने अपने संगठन की बढ़ती ताकत और आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीतियों का भी खुलासा किया।









Leave a Reply