PURNIA NEWS : एसपी कार्तिकेय के. शर्मा के तबादले पर भावुक हुईं मंत्री लेशी सिंह, कहा – पूर्णिया को अपराध व नशामुक्त बनाने में निभाई अग्रणी भूमिका

PURNIA NEWS : पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा के तबादले पर राज्य की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने भावनात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की है। उन्होंने शर्मा को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और संवेदनशील पुलिस अधिकारी बताया, जिन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल भी कायम की। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि युवाओं में नशा और मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए सघन अभियानों में एसपी कार्तिकेय शर्मा की दृढ़ता और निष्पक्षता अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने “जीरो टॉलरेंस नीति” को अपनाते हुए नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और नशे की गिरफ़्त में फँसे युवाओं के पुनर्वास और सुधार के लिए भी मानवीय पहल की।

उन्होंने आगे कहा कि श्री शर्मा ने वर्षों से चोरी हुई मोटरसाइकिलें, मोबाइल, चेन आदि की बरामदगी कर आम लोगों को लौटाकर एक अनुकरणीय पहल की, जो पुलिसिंग की संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। मंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और कानून व्यवस्था की संकल्पना को मजबूती मिली। उनकी प्रशासनिक शैली ने पूर्णिया को अपराध व नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस नींव दी है, जिसे पूर्णियावासी कभी नहीं भूल पाएंगे। लेशी सिंह ने यह भी कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन कार्तिकेय शर्मा के योगदान को पूर्णिया की जनता लंबे समय तक याद रखेगी। उनकी कार्यशैली और निष्कलंक छवि का ही परिणाम है कि उन्हें राजधानी पटना जैसे ऐतिहासिक जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon