PURNEA NEWS;सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, विधायक ने जताया शोक

PURNEA NEWS; पूर्णिया में बनमनखी जीएलएम कॉलेज से सेवानिवृत्त श्री बमबम शर्मा के पुत्र बासुकी नंदन शर्मा उर्फ़ आर्यन ओम शर्मा की भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। विधायक विजय खेमका ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। आर्यन को मिलनसार और मृदुभाषी युवा के रूप में याद किया जा रहा है। दुर्घटना में घायल आर्यन के माता-पिता का इलाज पटना के IGMS अस्पताल में जारी है। विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि परिवार को इस कठिन समय में सहने की शक्ति मिले और माता-पिता जल्द स्वस्थ हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *