PURNIA NEWS : बनमनखी प्रखंड में कचरा प्रसंस्करण इकाई के कार्य में धीमी गति, डीएम के निर्देश पर तेज़ी लाने का आदेश

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी  अंशुल कुमार  के दिशा-निर्देश पर जिला में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में बनमनखी प्रखंड के ग्राम पंचायत महादेवपुर, बहोरा और महाराजगंज-2 में संचालित कचरा प्रसंस्करण इकाई (WPU) का तकनीकी सहायक एवं पंचायत सचिव द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई और इकाइयों को अधूरा पाया गया। अधिकारियों ने निर्धारित प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ समय पर जनता को मिल सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon