PURNIA NEWS : कटिहार मोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, चोरी के 16 मोबाइल बरामद

PURNIA NEWS : दिनांक 15.06.2025 को कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सूचना थी कि टुनटुन ऋषि, पिता स्व. अर्जुन ऋषि, निवासी नागेश्वर बाग, अब्दुल्लानगर, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बेलौरी रोड के पास घूम-घूम कर चोरी के मोबाइल कम दाम में खरीदकर बदले में स्मैक बेचता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने दण्डाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर कालीघाट के पास संदिग्ध को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान टुनटुन ऋषि (उम्र 53 वर्ष) के रूप में हुई।

तलाशी में उसके झोले से 25.08 ग्राम स्मैक और 16 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में उसने चोरी के मोबाइल के बदले स्मैक बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कटिहार मोड़ टीओपी के प्रभारी पु.अ.नि. अनुपम राज समेत लक्ष्मण बिंद, उमेश कुमार यादव, पंकज कुमार और कर्मवीर कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon