पूर्व मुखिया कमलेश्वरी मंडल को मंत्री लेशी सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा – संगठन के स्तंभ और जनसेवा के प्रतीक थे

पूर्णिया, किशन भारद्वाज: धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मोगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मुखिया कमलेश्वरी मंडल के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह आज अहले सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचीं और पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि कमलेश्वरी बाबू सिर्फ एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन का भी अभिन्न हिस्सा थे।

समता पार्टी के शुरुआती दौर से लेकर जदयू के संगठनात्मक विस्तार तक, उन्होंने निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा को अपना धर्म माना। उनका सादा जीवन, सहज स्वभाव और अपार जनसंपर्क क्षमता उन्हें एक लोकप्रिय जनसेवक बनाती थी। मंत्री ने भावुक होते हुए कहा, “आज मैंने न सिर्फ एक सच्चे सिपाही को, बल्कि अपने अभिभावक को खो दिया है।”

इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश्वरी बाबू संगठन के मजबूत स्तंभ थे। वे स्व. मधुसूदन सिंह उर्फ बूटन सिंह के साथ संगठन को खड़ा करने में अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनका त्याग, अनुशासन और समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व मुखिया कमलेश्वरी मंडल के निधन से न केवल जदयू संगठन, बल्कि सामाजिक जीवन में भी एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसे भरना आसान नहीं होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon