SAHARSA NEWS : कोसी दियारा क्षेत्र के स्कूलों में गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई

SAHARSA NEWS,अजय कुमार  : जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा क्षेत्र के मध्य विद्यालय रैठी में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में पूज्य बापू महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण व फूल माला चढ़ा कर उन्हें नम आंखों से उन्हे याद किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।बच्चों के बीच टॉफी और मिठाइयां भी बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *