Latest Saharsa News: आरपीएफ ने रेलयात्रियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

सहरसा, अजय कुमार: Latest Saharsa News पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सहरसा स्टेशन पर रेलयात्रियों के बीच जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार के नेतृत्व में सम्पूर्ण स्टेशन परिसर में जहर खुरानी यात्री सामान की चोरी आदि बाबत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल यात्रियो के सुरक्षित एवं सुखद रेल सफर में किसी भी अनहोनी घटना सें निजात के रेलवे के टॉल फ्री नम्बर पर सुचित करने हेतु सतर्क किया गया।

आरपीएफ द्वारा जंक्शन सें खुलने वाली तथा आने वाली सभी ट्रेन का सघन तलाशी अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विगत दिनों निरीक्षक प्रभारी धनंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाते हुए रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जिसमें अनाधिकृत चेन पुलिंग अनाधिकृत डिब्बे में यात्रा करना महिला बोगी में यात्रा करना एवं अनाधिकृत रेलवे क्षेत्र में प्रवेश आदि मामलों में कुल छह व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon