Latest Saharsa News: पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने लूट हत्या व संपत्ति हड़पने को लेकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सहरसा, अजय कुमार: Latest Saharsa News जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा वार्ड नंबर 6 निवासी पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र नारायण शर्मा ने थाना में आवेदन देकर रात्रि के समय डकैती की नीयत से गृहभेदन कर जान मारने का प्रयास किए जाने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दिए गए आवेदन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मेरी आयु 85 वर्ष है। मेरे दो पुत्र हैं जिसमें एक हैदराबाद में तथा दूसरा कनाडा में रहता है। हमलोग पति पत्नी गांव में ही रहते है। मेरी पत्नी हृदय रोग से ग्रसित है। उनको पेशमेकर लगा हुआ है।साथ ही वृद्ध होने के कारण कई गंभीर बीमारी से रोग ग्रस्त हैं। उन्होंने बताया कि 13 जून को रात्रि में अचानक से अविनाश कुमार उर्फ राजू अपने नौकर शंकर एवं सात आठ अन्य अपराधियों के साथ घर में घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू किया और कहा कि आज तुम दोनों मर जाते हो तो तुम्हारा संपत्ति भी मेरा ही होगा।

उनकी गलत मंशा देखकर मेरे द्वारा हल्ला किए जाने पर उन लोगों ने जान मारने की नीयत से मेरे सर पर लाठी से प्रहार किया। वहीं दूसरी बार प्रहार के कारण कान का निचला भाग फट गया और मैं गिर गया। मेरी पत्नी विमला देवी को भी उन लोगों ने धक्का देकर गिरा दिया। इस क्रम में उन लोगों ने मेरा ब्रीफकेस जिसमें खेती-बाड़ी से हुए आमदनी का करीब चौदह हजार रूपया जरूरी कागजात थोड़े बहुत कपड़े थे। वहीं दूसरी मेरी पत्नी के ब्रीफकेस में जरूरी कपड़े चार हजार रुपए कुछ गहने थे उठा लिया और गाली गलौज कर धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद तत्काल मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन दिनों के इलाज के पश्चात आज मैं अपना आवेदन एसपी को सौप रहा हूं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिहरा थाना पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही की गई जबकि घटनाक्रम के दौरान 112 को भी फोन किया गया लेकिन उन लोगों ने कोई कार्रवाई नही की। उन्होंने कहा कि यह लोग रात्रि के समय हम दोनों पति-पत्नी की हत्या और लूट केइरादे से घुसे थे। साथ ही उनकी संपत्ति हड़पने की भी मनसा थी। उन्होंने नामित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कारोबार करते हुए जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *