सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के बाबा मटेश्वर धाम के मुख्यमार्ग बलवाहाट बाजार स्थित काठोपंचायत में ग्रामीण सड़क एवं नाला सफाई कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
बीते दिनों विधायक संजय कुमार सिंह द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था। आज उसी का सकारात्मक परिणाम है कि धरातल पर काम शुरू हो चुका है।
विधायक द्वारा केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि कार्य को अंजाम तक पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान हेतु किए जा रहे इस सराहनीय पहल के लिए क्षेत्रवासी विधायक के आभारी हैं और उनके जनसमर्पित नेतृत्व को सलाम करते हैं।