Araria News

Araria News: पर्यवेक्षण गृह में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं कार्यक्रम

Araria News

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): Araria News जिला प्रशासन अररिया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के तत्वावधान में पर्यवेक्षण गृह, अररिया में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं मानसिक सृजनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कुर्सी दौड़, ग्लास दौड़, गणित दौड़, हिंदी शब्द दौड़, अंग्रेजी शब्द दौड़, संगीत, नाल वादन, ऊंची छलांग, लंबी छलांग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अनिल कुमार ने विजयी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

साथ ही जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ अल्पाहार भी ग्रहण उनका मनोबल ऊंचा किया। इस क्रम में उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल बच्चों की सोच और रचनात्मकता को विकसित करती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के शिक्षात्मक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाये।

Araria News

उपस्थित सभी अधिकारियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अररिया शंभू रजक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया नितेश कुमार पाठक, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कंद राज, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *