PURNIA NEWS : नगर पंचायत का समुचित विकास ही उनकी प्राथमिकता है – मुख्य पार्षद निरंजन मंडल

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : नगर पंचायत का समुचित विकास ही उनकी प्राथमिकता है । विधायक शंकर सिंह उनका रॉल मॉडल हैं । ऐसा विधायक नहीं देखा । उक्त बातें नगर पंचायत मुख्य पार्षद निरंजन मंडल ने अपने वार्ड पार्षदों के साथ संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र के पांच पीसीसी ढलाई सडकों का उदघाटन करते हुए कही । उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लगातार क्षेत्र में विकास की झडी लग रही हैं । हरओर इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि जनता के सच्चे सेवक तथा विकास पुरूश के रूप में अगर निर्दलीय विधायक शंकर सिंह को रोड मॉडल मान लिया जाए, तो गलत नहीं होगा । निर्दलीय विधायक शंकर सिंह द्वारा जिस प्रकार विकास एवं सेवा की एक लंबी लकीर खींची गई हैं, वह किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए गर्व की बात है । ऐसा विधायक उन्होंने आजतक नहीं देखा है । उनके ही नक्से-कदम पर चलते हुए वे लगातार प्रयासरत हैं कि वे नगर पंचायत क्षेत्र का समुचित विकास करें ।

उन्होंने एकसाथ अपने क्षेत्र के पांच पीसीसी ढलाई सडक वार्ड 9 में ढोलन सहनी के घर से अनिल कमार के घर तक एवं दासो राम के घर से महेंद्र जायसवाल के घर तक, वार्ड 14 में पवन झा के घर से बाबा स्थान तक एवं सच्चिदानंद मंडल के घर से बेचन राय के घर तक तथा वार्ड नंबर 16 में मो सलामत के घर से रहीना खातून के घर तक सडकों का उदघाटन किया । इससे इन वार्डो में दशकों से परेशानी झेल रहे लोगों की मुश्किलें दूर होंगी तथा विकास का रास्ता भी खुलेगा । उन्होंने नगर पंचायत की सभी जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके आशीर्वाद का प्रतिफल है । इस अवसर पर उदघाटन करनेवालों में मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, वार्ड पार्षद पूनम देवी, अभिमन्यु कुमार राय, शोभा देवी के साथ-साथ वार्ड पार्षद दरकशां आशिफ, अनिता देवी, पूजा कुमारी, विमला देवी, गगन कुमार जायसवाल, नीलू देवी, नवीन कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, पिंटू कुमार, ब्रहमदेव राम, कुंदन कुमार, राकेश कुमार, भोली कुमार, हुमायुं अंसारी मो रजियाउदीन आदि सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon