PURNIA NEWS : भाजपाईयों एवं सांसद प्रतिनिधि ने मिलिंद राज के घर पहुंचकर बुके देकर किया सम्मानित

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : भाजपाईयों ने सांसद प्रतिनिधि पप्पू खान वसंतपुर गांव के नीट परीक्षा में सफल हुए अभिनव राज के घर पहुंचकर उसे बुके देकर सम्मानित की । यह बता दें कि मां रूपम कुमारी, पिता ललित कुमार मिश्रा के पुत्र मिलिंद राज ने अपने तीसरे प्रयास में नीट की परीक्षा में सफलता पायी है । वह ऑल इंडिया में 5269 वां रैंक लाया है, जबकि जेनरल इडब्यूएस में 469 वां रैंक लाया है । इससे लोगों में खुषियां व्याप्त है । इसी को लेकर सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि सह वसंतपुर पंचायत की मुखिया फाखता बेगम के पुत्र मो पप्पू खान ने मिलिंद राज की सफलता पर बधाई देने उनके घर पहुंचे तथा उसे बुके देकर सम्मानित की ।

मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें गौरव हो रहा है कि उनके पंचायत का मिलिंद राज नीट परीक्षा में सफलता पायी है । वह इसके लिए बधाई एवं षुभकामनाएं देते हैं । इनके अलावा भाजपा के कार्यकर्त्ता सह टीकापटी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रभाष चौरसिया, पारितोषरंजन झा, योगेश गुप्ता, दिनेश प्रसाद गुप्ता, अरविंद साह, आषुतोष कुमार झा, शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मो शम्स तबरेज आदि ने भी मिलकर मिलिंद राज को शुभकामनाएं दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon