विश्व हिन्दू परिषद् की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, सुरेन्द्र भगत बने नए जिलाध्यक्ष

पूर्णियाँ: विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णियाँ विभाग द्वारा आज दोपहर 2:30 बजे सम्राट अशोक भवन, न्यू सिपाही टोला, अग्नि शामक रोड में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विहिप के केंद्रीय मंत्री सह प्रवक्ता श्री अंबरीश जी ने की, जबकि उनके साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्री संजीव सिंह एवं प्रांत मंत्री श्री राणा रणवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले भर से विहिप एवं बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, हिन्दू समाज में एकता, युवाओं की भागीदारी और सेवा कार्यों की दिशा में संगठन की भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए पूर्णियाँ जिले के लिए सुरेन्द्र भगत को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में श्री अंबरीश जी ने बताया कि विहिप आने वाले समय में गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाएगा और सामाजिक समरसता व राष्ट्रहित में कार्य करता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव सिंह ने संगठन की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि विहिप हर परिस्थिति में हिन्दू समाज के साथ खड़ा है और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

प्रेस वार्ता में जिले के सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला मंत्री राणा और जिला संयोजक गुड्डू पटेल की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon